पंडित जे.के.शुक्ला जी ने लिया UP में ब्राह्मणों का पक्ष और राजनीतिक पार्टियों को लगाई झाड़

आज K7 न्यूज पर खास बात चीत में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रवक्ता पंडित श्री जे.के.शुक्ला जी से उ.प्र.में आये दिन ब्राह्मणों की हो रही निर्मम हत्या और राजनीतिक पार्टियों के द्वारा ( छलित बयान बाजी )अपनत्व जताए जा रहे ब्राह्मणों के हमदर्दियो पर बात हुई। जिसपर निशाना साधते हुए श्रीशुक्ला जी ने कहा कि यह अलग की बात है कि ब्राह्मण सदियों से आपसी फूट के कारण उपेक्षित होते आ रहे हैं। परन्तु आज जो राजनैतिक पार्टियां ब्राह्मणों की हमदर्द बन रही हैं क्या जब वह सत्ता में थीं तो ब्राह्मणों को विशेष स्थान ( दर्जा ) देने का प्रयास किया था, जो आज बड़ी बड़ी बातें कर रही हैं या हितैषी बोल – बचन और अपनत्व की भावना प्रदर्शित कर रहे हैं, क्या उन्होंने ब्राम्हण समाज के लिए कोई अपना योगदान दिया है। वह भी समय-समय पर ब्राह्मण समाज के लोगों का शोषण करने में कभी पीछे नहीं रहे हैं जो आज ब्राह्मणों का मसीहा बनने का ढोंग दिखा रहे हैं। चलो एक बार मान भी लिया जाये कि उ. प्र. में ब्राह्मण विरोधी सरकार है तो 2022 के चुनाव में जनता तय करेगी कि उसके साथ क्या करना है। अगर आप इतने ही ब्राह्मणों के शुभचिंतक हैं तो जब प्रदेश में आपकी सरकार थी तब आपने ब्राह्मणसमाज के हित में क्या – क्या कार्य किया बताइए, अन्यथा ब्राह्मणों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकना बन्द कर दीजिए नहीं तो चुनावी दुष्परिणाम के लिए आप लोग भी तैयार रहियेगा। जहां आक्रोशित जनता आपको जवाब देने के लिए तैयार बैठी है