न्यूज़राज्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : प्रियंका के ऐलान के बाद ढोल, नगाड़ों के साथ महिलाओं ने मनाई खुशियां, बोली- इस फैसले से राज्य और केंद्र में कांग्रेस का लहराएंगे परचम –

Congress General Secretary Priyanka Gandhi

लखनऊ, प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। प्रियंका गांधी के इस ऐतिहासिक एलान के बाद महिलाओं ने जमकर खुशियां मनाई। ढोल, नगाड़ों और पटाख़ों के साथ महिलाएं प्रियंका गांधी के इस फैसले पर धन्यवाद दिया है। बता दे कि पार्टी कार्यालय प्रदेश के सभी जिलों से महिलाएं पहुंची थी।

महिलाएं बोलीं प्रियंका बनाएंगी यूपी में सरकार

मोहम्मदी विधानसभा सीट से पहुंची शिप्रा ने कहा कि ये निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है, महिलाओं से हर काम तो कराया जाता है लेकिन उन्हें नेतृत्व करने के लिए आगे नहीं कुया जाता है। लखीमपुर खीरी से कोमल सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं में इस फैसले को लेकर उत्साह है। जो महिलाएं कई वर्षों से काम कर रही थी उनके लिए मौका है अगर यूपी की 50 प्रतिशत महिलाएं एक तरफ झुकती हैं तो प्रियंका गांधी की यूपी में सरकार बनने वाली है।

सभी महिलाएं हैं बहुत उत्साहित

गोरखपुर से आईं सोनिया शुक्ला ने कहा कि आज हम महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा खुशी का दिन है। प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में हम महिलाएं राजनीति में नई कीर्तिमान स्थापित करेंगी। प्रियंका गांधी के इस फैसले पर हम महिलाओं उनको थैंक्यू बोलती हैं। बहराइच से आईं पूनम शुक्ला ने कहा कि इस फैसले से हम सभी महिलाएं बहुत उत्साहित हैं। हम महिलाओं का सम्मान बड़ा के प्रियंका गांधी ने यूपी में जीत का परचम लहरा दिया है। प्रियंका के इस फैसले पर कहा कि इस फैसले के राज्य और केंद्र में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।

15 तारीख तक महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

हमने हर विधानसभा के लिए आवेदन मांगे हैं। अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। जो चुनाव लड़ना चाहता है आवेदन करे। हम उन्हें राजनीति में मौका देंगे। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आगे आएं। वहीं बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को विधिवत रूप से कौल निवास को कांग्रेस चुनाव मुख्यालय घोषित कर दिया जाएगा। हाल में लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद से प्रियंका गांधी ने जिस तरह कमान संभाली, उससे कार्यकर्ताओं में पार्टी को नई ऊर्जा की आस है।

सोमवार देर रात लखनऊ पहुंची थी प्रियंका

लखीमपुर कांड में प्रियंका की सक्रियता के बाद से विपक्ष की भूमिका के लिहाज से कांग्रेस पार्टी की सक्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बता दें कि कांग्रेस यूपी में अपनी खोई जड़ें तलाश रही है। पार्टी ने प्रदेश में विस्तार के लिए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने चुनाव अभियान कमेटी, चुनावी रणनीति और प्लानिंग कमेटी, इलेक्शन समन्वय कमेटी का भी ऐलान कर दिया है।

Please follow and like us:

AKHIL CHAUHAN

K7NEWS Is a Web News Channel with 24x7 Live streaming , Our Website Link is https://www.k7news.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)